जबलपुर में अवैध तरीके से पैसों की मांग, नहीं देने पर चाकू और लाठी-डंडों से किया हमला…

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में अवैध तरीके से पैसे की मांग को लेकर मारपीट सहित चाकू बाजी की घटना सामने आई है, जहां तीन थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए मामला जांच में लिया है. वहीं पुलिस का कहना है कि अवैध तरीके से पैसे की मांग करने वाले आरोपियों पर मामला दर्ज किया है जहां घटना को अंजाम देने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए जहां पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.
थाना रांझी में आशीष सिंह ठाकुर उम्र 39 वर्ष निवासी गांधी व्यायाम शाला रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आदर्श मार्केट मंे हट एण्ड न्यू नाम से रेस्टोरेंट चलाता है रात लगभग 11 बजे अपनी दुकान बंद करने के बाद पूजा करने के लिये दुकान के पास स्थित पीपल के नीचे हनुमान मंदिर गया था उसी दौरान एक लड़का स्कूटी से उसके पास आया और अपना नाम समर सोनकर निवासी भरतीपुर बताये बोला कि तुम रेस्टोरेंट से बहुत पैसे कमा रहे हो यदि तुम्हे अपना रेस्टोरेंट चलाना है तो हर हफ्ते 5 हजार रूपये देने पड़ेगें और अभी तत्काल 5 हजार रूपये दो, उसने रूपये देने से मना किया तो समर सोनकर स्कूटी से उतरकर गाली गलौज करते हुये चाकू से हमलाकर वायें पैर की जांघ में चोट पहुॅचा दी आसपास के लोगों को आते देख कर समर सोनकर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 119(1), 351(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
थाना कोतवाली में सात्विक भोजक 28 वर्ष निवासी सराफा खटीक मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह विजयनगर अहिंसा चौक में हॉस्टल संचालन का काम करता है अपने जीजा जी राहुल पटारिया को कपड़े दिलाने के लिये बड़े बाबा गारमेंट्स नरघैया में गया था वह उसके उसके जीजा जी बड़े बाबा गारमेंटर दुकान पर पहुॅचे और अंदर गये तो दुकान का संचालक खेमचंद जैन जूते पहनकर दुकान के अंदर आने की बात को लेकर कहा सुनी हो गयी, उसने कहा कि वह आपकी दुकान से अक्सर कपड़े ले जाता है एवं खटीक मोहल्ला में रहता है तथा अपना नाम बताया, तभी साश्वत जैन अंदर से आया और उसे दुकान के बाहर ले जाकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुये गाली गलोज करने लगा, उसने गालियां देने से मना किया तो साश्वत जैन हाथ मुक्कों से मारपीट करते हुये बोला कि दुकान आया तो खरीदी कर नहीं तो पैसे देकर जा, उसने कहा किय ऐसी क्या जबरदस्ती है और बाहर आने लगा तो साश्वत जैन ने किसी धारदार चीज से हमलाकर पेट में चोट पहुॅचा दी. उसके जीजा जी एवं अन्य लोगों ने बीच बचाव किया तो साश्वत जैन जान से मारने की रिपोर्ट पर धारा 119(1), 118(1), 296बी, 351(3), बी एन एस तथा 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)(व्हीए) एससी एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
थाना गढ़ा में कान्हा उर्फ अंश विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी आनंदकुंज गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कपड़े की दुकान में काम करता है 7 बजे अपने घर से अंश ठाकुर के साथ मोटर सायकल से गढ़ा बाजार घूमने के लिये जा रहे थे आनंदकंुज चौराहे पर उसके सागर चौहान, रानू खान एवं सत्य मिले तीनों उसका रास्ता रोककर शराब पीने के लिये एक हजार रूपये मांगने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो तीनों उसके साथ गाली गलौज करते हुये झूमाझपटी करने लगे. इसी दौरान उसका मोटोरोला कम्पनी काम मोबाइल जेब से गिर गया, मोबाइल सागर चौहान ने रख लियाा और बोला पैसे दोगो तो मोबाइल वापस कर देगें, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दिये। 0रिपोर्ट पर धारा 126(2), 119(1), 296(बी), 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.











