औरंगाबाद: लापता हो रहीं नाबालिग लड़कियां, परिजन परेशान…

औरंगाबाद: जिले में नाबालिग युवतियों के गायब होने के प्रकरण लगातार सामने आ रहे हैं. ताजा मामला नवीनगर थाना क्षेत्र के भटवा भगली की है. जहां के रहने वाले संजय राम की 17 वर्षीय पुत्री रविता कुमारी लापता है. वह 22 जनवरी की शाम 4 बजे से गायब है.
पीड़ित पिता के मुताबिक रविता नबीनगर बाजार गई थी. लेकिन वापस घर नहीं लौटी. मामले मे उन्होंने पुलिस से खोजबीन की मांग की है. इधर, मामले की गंभीरता में आधार पर पुलिस नाबालिग लड़की की खोजबीन में जुट गई है. बता दे कि इसके पूर्व देव थाना क्षेत्र के तिलौता बिगहा से कोमल कुमारी, स्वीटी कुमारी, कशिश कुमारी एवं रूनी कुमारी बीते 18 जनवरी से लापता है.
मामले की गंभीरता के आधार पर पुलिस लड़कियों की तहकिकात कर रही है. पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल के नेतृत्व में सभी प्रकरणों पर पुलिस गंभीरतापूर्वक छानबीन कर रही है. एसपी के मुताबिक गठित विशेष टीम द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। साथ ही लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति को लापता लड़कियों के बारे में कोई भी जानकारी मिलती हो तो कृपया पुलिस को सूचित करें.
बता दे कि इस प्रकार के मामलों में मानव तस्करी जैसी बात भी सामने आती है. बीते कुछ दिनों में इस प्रकार के कई प्रकरण सामने आए हैं, जिसमें नाबालिग युवतियों के लापता होने की बात सामने आई है.











