औरंगाबाद: वज्रपात से लगी आग में लाखों की संपत्ति जलकर राख, कर्ज लेकर शुरू किया था रोज़गार

औरंगाबाद: वज्रपात की चपेट में आने से एक में अचानक आग लग गई, जिसमें लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई. घटना शुक्रवार की रात मदनपुर प्रखंड मुख्यालय की मुख्य बाजार ठाकुर रोड की है. उपयुक्त संसाधनों से आग बुझाने के क्रम में दो लोग जख्मी हो गए. इस वज्रपात में राजकुमार शर्मा के घर में रखी सारी सामग्रियां जलकर खाक हो गई.

पीड़ित राजकुमार शर्मा के अनुसार डेकोरेशन की सामग्रियां के अलावा साउण्ड बाक्स, कपड़ा, शादी विवाह की बेशकीमती कपड़े, जेवरात व नगदी राशि, पंखा, घरेलू सामग्रियां जल कर नष्ट हो गए. आग बुझाने के दौरान अंकेश कुमार शर्मा एवं देव कुमार शर्मा जख्मी हो गए जिनका इलाज कराया जा रहा है. राजकुमार शर्मा ने बताया कि तेज आंधी तूफान के साथ आई वज्रपात ने सब कुछ नष्ट कर दिया। इस घटना में जीवकोपार्जन का आधार खत्म हो गया.

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब दो लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है. कर्ज लेकर अपना रोजगार शुरू किया था, जो इस हादसे में पूरी तरह समाप्त हो गया. अब उनके सामने जीविकोपार्जन का संकट खड़ा हो गया है. आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है. सूचना तत्काल अंचल अधिकारी (सीओ) और स्थानीय पुलिस को दी गई.

close