युवक की बेरहमी से की हत्या, ईंट-पत्थर से वार कर अज्ञात हमलावरों ने उतारा मौत के घाट

जिले के बंदोरा गांव से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक की अज्ञात हमलावरों ने ईंट और पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र का है।

मृतक की पहचान राहुल गबेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने युवक के सिर पर कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को इतनी क्रूरता से अंजाम दिया गया था कि घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

सूचना मिलते ही मालखरौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। वहीं एडिशनल एसपी और एसडीओपी भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल, पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com