बलरामपुर: फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने जंगल से पकड़ा 143 बोरी अवैध धान, SDM का डायलॉग बना चर्चा का विषय

बलरामपुर: रामचंद्रपुर तहसील क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने फिल्मी अंदाज में बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल से 143 बोरी अवैध धान के साथ एक पिकअप वाहन जप्त किया है. बताया जा रहा है कि यह धान उत्तर प्रदेश से अवैध रूप से बलरामपुर लाया जा रहा था.

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर बलरामपुर के निर्देश पर प्रशासन द्वारा धान बिचौलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान संयुक्त टीम को सूचना मिली कि कुछ बिचौलिये अवैध धान लेकर जंगल की ओर जा रहे हैं. टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी. प्रशासनिक टीम की भनक लगते ही बिचौलिये धान को जंगल में छुपाकर फरार हो गए. कार्रवाई के दौरान एसडीएम आनंद राम नेताम का फिल्मी अंदाज लोगों में चर्चा का विषय बन गया.

धान जप्त करने के बाद उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि ‘जानी, तुम झुकेगा नहीं… तो हम रुकेगा नहीं’. उनका यह फिल्मी डायलॉग अब क्षेत्र में खूब सुर्खियों में है और लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है.


संयुक्त टीम में एसडीएम आनंद राम नेताम के साथ पुलिस विभाग, राजस्व विभाग एवं खाद्य विभाग के अधिकारी शामिल रहे. प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि जिले में धान बिचौलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी सूरत में अवैध कारोबार बख्शा नहीं जाएगा.

उक्त कार्यवाही मे 143 बोरी अवैध धान और एक पिकअप वाहन जप्त किया गया है. बिचौलिये प्रशासनिक टीम के आने की जानकारी लगते ही भागे वही एसडीएम का फिल्मी डायलॉग बना चर्चा का विषय जिले मे कलेक्टर के निर्देश पर अवैध धान पर लगातार कार्रवाई जारी.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com