बरेली: पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने उठाया आत्मघाती कदम; परिजनों में कोहराम

बरेली: बरेली जिले के थाना शेरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक कलह के चलते एक युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक अंतरपाल पीलीभीत जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र में एक जेसीबी (JCB) चालक के रूप में कार्यरत था. वह अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहता था और बीच-बीच में छुट्टी लेकर अपने घर आता था. बताया जा रहा है कि घर आने के दौरान किसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी आरती से विवाद हो गया था.

परिजनों के मुताबिक, इस आपसी झगड़े से क्षुब्ध होकर अंतरपाल ने यह खौफनाक कदम उठा लिया. अंतरपाल की शादी शेरगढ़ क्षेत्र की निवासी आरती से हुई थी मृतक का एक दो वर्षीय बेटा है, जिसके सिर से अब पिता का साया उठ गया है. वह पीलीभीत में रहकर जेसीबी चलाता था.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। एक मामूली विवाद का अंत इतने दुखद मोड़ पर होगा, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. युवक की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com