प्रयागराज में बड़ा हादसा: फाफामऊ में कोल्ड स्टोरेज ढहा, कई लोग दबे

यूपी के प्रयागराज में बड़ा हादसा हुआ है. गंगापार के फाफामऊ इलाके में एक कोल्ड स्टोरेज ढह गया. इसके मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है. मौके पर पुलिस बल पहुंच गया है. राहत और बचाव के लिए टीम बुलाई गई है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. कोल्ड स्टोरेज की तरफ जाने वाले मार्ग का डाइवर्जन किया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक कुल सात लोगों को निकाला गया है. बचाव और राहत कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. मौके पर एम्बुलेंस के साथ एसडीआरएफ, पुलिस के लोग मौजूद हैं. 7 बुलडोजर के सहारे मलबे को हटाया जा रहा है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com