क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्यवाही: जबलपुर में देसी पिस्टल के साथ पकड़ा गया बदमाश

जबलपुर: जबलपुर की घमापुर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहा था. जहां मुखबीर की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची क्राइम ब्रांच और घमापुर थाना पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल के साथ जिंदा कारतूस भी बरामद किया है.
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है.
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेंद्र  सिंह तथा डीएसपी क्राईम उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में थाना घमापुर एवं क्राईम ब्रांच  की टीम द्वारा आरोपी को एक पिस्टल कारतूस सहित रंगे हाथ गिरफ्तार किइस
थाना प्रभारी घमापुर उप निरीक्षक दिनेश गौतम ने बताया कि क्राइ्र ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मंगल पराग ग्राउण्ड के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ा है जो सफेद काली छींट वाली शर्ट एवं नीले रंग का पेंट पहने हैं जो कोई घटना करने अथवा पिस्टल बेचने हेतु कमर में खोसे है, सूचना पर थाना एवं क्राईम ब्रांच की सयंुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई.
मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति मंगल पराग ग्राउण्ड में जामुन के पेड़ के नीचे बैठा दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम अभय वर्मा पिता सरोज वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी हनुमान टोरिया कांचघर बताया, तलाशी लेने पर कमर में दाहिने तरफ एक पिस्टल खोसे मिला, मैगजीन चैक करने पर 1 कारतूस लोड पाया गया, आरोपी के कब्जे से 1 पिस्टल एवं 1 कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा  25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त पिस्टल कारतूस कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है.

close