छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 जिला पंचायत CEO बदले, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के कार्यभार में व्यापक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार पांच जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) सहित कई अधिकारियों का तबादला किया गया है। साथ ही कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
रेमिजियुस एक्का को SUDA का अतिरिक्त प्रभार
आदेश के अनुसार वर्ष 2011 बैच के IAS अधिकारी रेमिजियुस एक्का, जो वर्तमान में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक हैं, उन्हें उनके मौजूदा दायित्वों के साथ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।












