MP में NHM भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा, 81 में से 9 डॉक्टरों के डॉक्यूमेंट निकले फर्जी

मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन यानी NHM की डॉक्टर भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. 81 डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया की जांच में 9 अभ्यर्थियों के दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं. प्राथमिक जांच के बाद NHM ने FIR दर्ज करवा दी है. अब यह पता लगाया जा रहा है कि ये लोग कब से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े थे और इनके द्वारा किए गए इलाज से किसी मरीज को नुकसान तो नहीं पहुंचा. NHM द्वारा डॉक्टरों के 81 पदों पर भर्ती निकाली गई थी. भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज लिए गए, जिसके बाद ऑनलाइन इंटरव्यू आयोजित किए गए. चयनित उम्मीदवारों की जानकारी संबंधित जिलों के CMHO कार्यालयों को भेजी गई.
मामले का खुलासा दमोह में हुआ, जहां नियुक्ति के लिए पहुंचे एक अभ्यर्थी के दस्तावेजों की जांच में मेडिकल काउंसिल का रजिस्ट्रेशन नंबर किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर मिला. जांच में उसकी मार्कशीट और अन्य दस्तावेज भी संदिग्ध पाए गए. इसके बाद दमोह CMHO ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. इस घटना के बाद NHM ने सभी 81 चयनित डॉक्टरों के दस्तावेजों की दोबारा जांच कराई. जांच में 9 अभ्यर्थियों के दस्तावेज फर्जी पाए गए, जिनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है.
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर चयनित पाए गए अभ्यर्थियों की सूची…











