छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए बड़ी राहत, धान खरीदी की तारीख दो दिन बढ़ाई गई

राज्य सरकार ने धान खरीदी की समय सीमा दो दिन बढ़ा दी है। अब 4 और 5 फरवरी को भी किसान अपना धान बेच सकेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि समीक्षा में जानकारी मिली कि कुछ किसानों के टोकन कट नहीं पाए थे और कुछ पंजीकरण नहीं कर पाए थे। इसलिए समय सीमा बढ़ाई जा रही है। इस दौरान पंजीकृत किसानों और जिनका टोकन कट चुका है, उनका धान खरीदा जाएगा।

धान खरीदी के महाभियान के तहत 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक 25 लाख 11 हजार से अधिक किसानों से लगभग 140 लाख टन धान खरीदा जा चुका है। इसके एवज में 33,149 करोड़ रुपये का भुगतान बैंकिंग व्यवस्था के माध्यम से किया गया। राज्य में कुल 27 लाख 43 हजार 145 किसानों ने पंजीकरण कराया है और 2,740 धान उपार्जन केंद्रों से खरीदी की प्रक्रिया पूरी की गई।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब उन किसानों का भी धान खरीदा जाएगा जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के बाद टोकन के लिए आवेदन किया था, लेकिन भौतिक सत्यापन अभी तक पूरा नहीं हुआ। इसके अलावा जिन किसानों के लिए 28, 29 या 30 जनवरी 2026 को टोकन जारी किया गया था, लेकिन वे तय तिथि पर धान नहीं बेच पाए, उनके लिए भी मंडियां खुली रहेंगी। इस कदम से वास्तविक किसानों को लाभ मिलेगा और बिचौलियों या फर्जी प्रविष्टियों की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com