रायपुर में दिनदहाड़े बाइक चोरी: पेट्रोल पंप के पास खड़ी पल्सर लेकर फरार हुआ चोर, CCTV में कैद वारदात

रायपुर। राजधानी रायपुर में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के भाठागांव चौक का है, जहां पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक पल्सर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गया। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के बाद दर्ज हुई एफआईआर

जानकारी के अनुसार, संजय नगर झंडा चौक टिकरापारा निवासी महेश देवांगन ने थाना पुरानी बस्ती में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG05Q7813 बुधवार को भाठागांव चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास होटल ब्लू सी के सामने खड़ी थी। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली।

CCTV फुटेज में कैद हुआ चोर

बाइक चोरी की जानकारी मिलने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दिया है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई बाइक बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com