भाजपा का पलटवार: कांग्रेस महतारी वंदन योजना पर फैला रही झूठ, ई-केवाईसी प्रक्रिया पारदर्शी – डॉ. किरण बघेल

छत्तीसगढ़ की चर्चित महतारी वंदन योजना को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने कड़ा पलटवार करते हुए कहा है कि विपक्ष महिलाओं को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है। भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल ने कहा कि ई-केवाईसी प्रक्रिया का मकसद किसी भी पात्र महिला को योजना के लाभ से वंचित करना नहीं, बल्कि फर्जी लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करना है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने ‘मोदी की गारंटी’ को निभाते हुए महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की है। इस योजना से प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिल रही है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए डॉ. बघेल ने कहा कि पहले कांग्रेस ने दावा किया कि यह योजना लागू नहीं होगी, फिर कहा कि इसकी किश्तें बंद हो जाएंगी। अब वही कांग्रेस ई-केवाईसी प्रक्रिया को लेकर झूठ फैला रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ई-केवाईसी सिर्फ यह सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है कि लाभ सही पात्र महिलाओं तक पहुंचे। जिन लाभार्थियों की मृत्यु हो चुकी है या जिनका विवाह हो गया है, उनके नामों को ही अपडेट किया जा रहा है।

डॉ. किरण बघेल ने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च 2024 को योजना की पहली किश्त जारी की थी। तब से हर माह यह राशि नियमित रूप से महिलाओं के खातों में जमा की जा रही है।

भाजपा ने कहा कि कांग्रेस की यह बयानबाजी सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए है, जबकि वास्तविकता यह है कि महतारी वंदन योजना ने हजारों परिवारों को राहत दी है। योजना के तहत दी जा रही आर्थिक सहायता से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और अपने परिवार की जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभा पा रही हैं।

भाजपा ने दोहराया कि पार्टी महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी सूरत में कांग्रेस के “भ्रम फैलाने वाले अभियान” को सफल नहीं होने देगी।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com