‘भाजपा जवाब दे, चंदा चोरी कैसे हुई?’ राम मंदिर विवाद पर दीपक बैज का तीखा वार

रायपुर। राम मंदिर में चंदा चोरी के कथित आरोपों को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए पूरे मामले की जवाबदेही तय करने की मांग की।
दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के नेता खुद को “चौकीदार” बताते हैं, लेकिन यदि वे चौकीदार हैं तो फिर कथित चोरी कैसे हुई? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगी।
भाजपा द्वारा सोशल मीडिया पर दीपक बैज को “अपराधियों का अध्यक्ष” बताए जाने वाले पोस्ट पर भी उन्होंने पलटवार किया। बैज ने कहा कि भाजपा को कांग्रेस पर आरोप लगाने से पहले अपने नेताओं पर लगे गंभीर आरोपों का जवाब देना चाहिए।
उन्होंने दावा किया कि कोरिया, दुर्ग और तिल्दा समेत कई मामलों में भाजपा नेताओं के नाम सामने आए हैं। बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा अपराधियों को संरक्षण दे रही है और जनता का ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है











