राजधानी में ब्लिंकिट के कर्मचारी हड़ताल पर, 10 मिनट में नहीं मिल पाएगा सामान

रायपुर। राजधानी में डिलीवरी एप ब्लिंकिट के कर्मचारियों ने हड़ताल पर चले जाने के कारण शहर में सामान की डिलीवरी पूरी तरह ठप हो गई है। हड़ताल के पीछे कर्मचारियों की नाराजगी की बड़ी वजह कंपनी की नई नीतियां बताई जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार कंपनी ने हाल ही में डिलीवरी बॉय के वेतन में कटौती की और डिलीवरी समय पूरा न होने पर पेनल्टी लागू कर दी। इसके अलावा, कर्मचारियों से 10 मिनट में सामान डिलीवरी करने की मांग की जा रही थी जिसके कारण कई हादसे भी हो चुके हैं। करीब 700 से अधिक कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है जिससे ग्राहकों तक सामान समय पर नहीं पहुंच पा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि इस नई पॉलिसी और समय सीमा के दबाव में काम करना असुरक्षित और अनुचित है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com