जबलपुर कोर्ट में खूनखराबा! वकील ने साथी अधिवक्ता पर किया चाकू से हमला

जबलपुर : न्याय के मंदिर कहे जाने वाले जिला अदालत परिसर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक अधिवक्ता ने ही अपने साथी वकील पर जानलेवा हमला कर दिया.घटना गेट नंबर 4 की है, जहां एडवोकेट राकेश महोबिया ने अधिवक्ता रामनाथ रजक पर अचानक चाकू से वार कर दिया.हमले की वजह कोई पुराना रंजिश नहीं, बल्कि पेशेवर काम बनी.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर वकील चिल्लाते हुए आया कि “तुम मेरी पत्नी का केस क्यों लड़ रहे हो?” और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने रामनाथ रजक की गर्दन पर प्रहार कर दिया.वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वकील मौके से फरार हो गया, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया.
​लहूलुहान हालत में अधिवक्ता रामनाथ रजक सीधे ओमती थाने पहुंचे, जहां उनकी स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया.ओमती पुलिस ने घायल वकील का मुलाहिजा (मेडिकल परीक्षण) कराया है और आरोपी राकेश महोबिया के खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.ओमती थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल का कहना है कोर्ट परिसर जैसे सुरक्षित क्षेत्र में इस तरह की घटना कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com