बलिया में सनकी पति का खूनी खेल, विवाद के बाद पत्नी की हत्या

यूपी : बलिया में विवाद के बाद सनकी पति ने पत्नी को मौत की नींद सुलाया दिया. सुखपुरा पुलिस ने हत्यारे को दबोचा लिया है. अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे कड़े अभियान के बीच थाना सुखपुरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या करने वाले फरार आरोपी मिथुन साहनी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है.
​मिली जानकारी के अनुसार, घटना 26 फरवरी 2026 की रात की है. ग्राम बसंतपुर निवासी मिथुन साहनी का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर मिथुन ने अपनी पत्नी पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
​घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतका के पिता ने बार-बार फोन किया और जवाब न मिलने पर घर पहुंचे. वहां अपनी बेटी का शव देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. पिता की तहरीर पर पुलिस ने धारा 105 BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी.
​पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर व क्षेत्राधिकारी श्री मो0 उस्मान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे की टीम लगातार छापेमारी कर रही थी.
​आज, 2 मार्च 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर उप-निरीक्षक कृष्णानन्द विश्वकर्मा की टीम ने अभियुक्त मिथुन साहनी को बसंतपुर से यूनिवर्सिटी जाने वाले मार्ग पर नहर के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया. अभियुक्त की निशानदेही पर वह डंडा भी बरामद कर लिया गया है जिससे उसने इस वारदात को अंजाम दिया था. गिरफ्तार अभियुक्त को कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय भेज दिया गया है.

close