BREAKING : छत्तीसगढ़ शासन ने गृह विभाग के सचिव रमेश कुमार शर्मा को सहकारिता विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा, आदेश जारी

नवा रायपुर अटल नगर, 10 जून 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (भा.प्र.से.) 2010 बैच के अधिकारी रमेश कुमार शर्मा को गृह विभाग के सचिव पद के साथ-साथ आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों का अस्थायी अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है।

यह आदेश मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से 10 जून 2026 को जारी किया गया। आदेश के अनुसार, यह पदस्थापना आगामी आदेश पर्यन्त प्रभावी रहेगी।

जारी आदेश में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर के साथ अधिसूचना जारी की गई है।

इस प्रशासनिक बदलाव की प्रतिलिपि भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, मुख्यमंत्री कार्यालय, राज्यपाल सचिवालय सहित संबंधित सभी विभागों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।

राज्य शासन के इस निर्णय को प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com