Breaking : धमतरी सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से 4 CRPF जवानों की मौत,एक की हालत गंभीर

धमतरी। शनिवार सुबह धमतरी जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी पांच जवान Central Reserve Police Force (CRPF) की कोबरा बटालियन के थे और रायपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धमतरी मार्ग पर पीछे से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चार जवानों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ या वाहन में किसी तकनीकी खराबी के कारण।यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही के गंभीर परिणामों की याद दिलाता है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com