रिश्वतखोर तहसीलदार गिरफ्तार, एसीबी ने 15000 की रिश्वत लेते तहसीलदार को रंगे हाथ पकड़ा

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वतखोर प्रभारी तहसीलदार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एंटी करप्शन ब्यूरों ने प्रभारी तहसीलदार को 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। तहसीलदार दिनेश सिंह की गिरफ्तारी के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। एसीबी की टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तकत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

दरअसल, पीड़ित ने एंटी करप्शन ब्यूरो में रिश्वखोरी की शिकायत की थी। शिकायत पर टीम ने जांच करावाई। जांच में शिकायत सहीं पाये जाने पर आज ट्रैप आयोजित कर प्रभारी तहसीलदार को रंगे हाथ 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया।

एंटी करप्शन की टीम ने आरोपी तहसीलदार के पास से घूस की रकम भी बरामद कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। वहीं, तहसीलदार के गिरफ्तारी की सूचना के बाद कोंडागांव तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। कार्यालय के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा रही।

NewsDesk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com