बजट 2026-27 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बड़े एलान, कैंसर और डायबिटीज की दवाइयां सस्ती, टेक्सटाइल पार्क, महात्मा गांधी हैंडलूम योजना…

दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट 2026-27 पेश कर रही है। उनके भाषण पर पूरे भारत की नजर टिकी है। बजट से आम नागरिक, व्यवसायी, हेल्थ सेक्टर, शेयर मार्केट को उम्मीदें है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भाषण की शुरुआत में कहा, इस बजट में ग्लोबल अनिश्चितताओं के बावजूद मजबूत बजट पर फोकस है। इसके अलावा इस साल के बजट में युवा शक्ति पर फोकस है।

वित्त मंत्री ने कहा, “सरकार के कदमों से 7 प्रतिशत का विकास और गरीबी कम करने में मदद मिली है। भारत को वैश्विक बाजारों से एकीकृत होना होगा।”

वित्त मंत्री ने कहा, “आर्थिक विकास को सतत और तेज बनाए रखना सरकार का पहला कर्तव्य है।”

बजट में किन बातों को विशेष महत्व?

० मैन्युफैक्चरिंग में तेजी
० चैंपियन एमएसएमई का निर्माण
० इन्फ्रास्ट्रक्चर
० दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा
० स्वास्थ्य सेवा के लिए रणनीति

क्या है मुख्य घोषणाएं?
2025 में रेअर परमानेंट मैग्नेट स्कीम शुरू की गई थी। इसमें आगे बढ़ते हुए खनिज संपन्न राज्यों की मदद की जाएगी। पांच राज्यों में रेयर अर्थ मिनरल के डेडिकेटेड कॉरिडोर बनेगा। इसके अलावा EMS PLI स्कीम का आवंटन 20 हजार से बढ़ाकर 40 हजार करोड़ किया जाएगा इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन – उपकरण और सामग्री उत्पादन, सप्लाई चेन मजबूत करने के लिए आईएसएम 2.0 शुरू किया जाएगा।

० 5 साल में बायोफार्मा में 10 हजार करोड़ रुपए का निवेश होगा
० दुर्लभ खनिज के लिए कॉरिडोर बनेगा
० आंध्र, केरल, तमिलनाडु और ओडिशा में कॉरिडोर बनेगा
० कैंसर, डायबिटीज की दवाइयां सस्ती होगी
० टेक्सटाइल पार्क की स्थापना का एलान
० महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू करेंगे
० वस्त्र उद्योग सेक्टर में भी रिफॉर्म करेंगे
० इससे बुनकरों को फायदा होगा

close