बंगाल: अभिषेक बनर्जी के ‘अवैध’ ऑफिस के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, 3 JCB ने ढहाई बिल्डिंग

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में शनिवार (18 जुलाई) को उस समय तनाव पैदा गया जब अधिकारियों ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर सांसद अभिषेक बनर्जी के सांसद कार्यालय को अवैध निर्माण के आरोप में ध्वस्त कर दिया. इस दौरान जमकर बवाल मचा. मौके पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

जानकारी के मुताबिक कार्यालय पर शनिवार को बुलडोज़र चलाकर जमींदोज कर दिया गया. इस दौरान इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. अमताला में अमताला-बारुईपुर रोड पर स्थित कार्यालय पर बुलडोजर पहुंचे और इमारत को ध्वस्त करना शुरू कर दिया गया.प्रशासन की इस कार्रवाई से पहले प्र एक नोटिस चिपकाया था जिसमें आरोप लगाया गया था कि कार्यालय का निर्माण बिना अनुमति के किया गया था.जिला प्रशासन का दावा था कि यह कार्यालय बिना मंजरी बिल्डिंग प्लान के गैर कानूनी तरीके से बनाया गया था.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com