उदयपुर में व्यवसायी सुसाइड केस, महिला आरोपी गिरफ्तार:रेप केस में फंसाने की धमकी देकर मांग रही थी पैसे, 10 हजार का रखा था इनाम

उदयपुर की सुखेर थाना पुलिस ने व्यवसायी को सुसाइड के लिए मजबूर करने वाली 4 साल से फरार महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि मामले में मध्यप्रदेश के मंदसौर निवासी टीना नट को मध्यप्रदेश के पिपलिया मंडी से गिरफ्तार किया। महिला आरोपी 4 साल से फरार थी और इस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
पुलिस की टीम लगातार महिला की तलाश में जुटी थी, लेकिन महिला का मोबाइल बंद था। वह पुलिस से बचने के लिए अपनी लोकेशन बदलती रही।
रेप केस में फंसाने की दी थी धमकी
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला आरोपी टीना किराए का मकान लेने के सिलसिले में पीयूष गिलुंडिया से मिली थी। जिसके बाद टीना ने पीयूष पर जबरन छेड़छाड़ और रेप केस में फंसाने की धमकी देकर पैसों की मांग की थी। इस कारण लगातार पीयूष को परेशान किया जाता रहा। पीयूष मानसिक रूप से इतना दबाव में आ गया और उसने सुसाइड कर लिया।
टीना ने मुझ पर झूठे आरोप लगाए
घटना 29 जून 2022 की है। जब शाम करीब 6 बजे पीयूष गलुंडिया ने उसके मित्र सुनिल भंडारी के घर पर फांसी लगाकार सुसाइड कर लिया था। तब उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला था। जिसमें लिखा था कि दक्षिण विस्तार योजना निवासी टीना द्वारा उसे झूठे आरोप में फंसाने की लगातार धममियां मिल रही हैं। जिससे परेशान होकर वह सुसाइड का कदम उठा रहा है।











