धार में बाबा साहब की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने का विवाद, दो पर मामला दर्ज

धार जिले के दिग्ठान गांव में ग्राम पंचायत के सामने सरकारी भूमि पर सुरेश गोयल और उसके परिवार के सदस्यों द्वारा किया गया अतिक्रमण पंचायत द्वारा हटाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया। नाराज सुरेश और हरिओम गोयल ने धमकी देते हुए कहा कि “बाबा साहब की मूर्ति के कारण मेरा अतिक्रमण हटाया गया है, अब मैं मूर्ति हटा दूंगा।”

सोमवार रात को आरोपितों ने पंचायत परिसर में लगी बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद पंचायत ने महू से नई मूर्ति लगाई। पुलिस ने हरिओम गोयल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि सुरेश गोयल फरार है।

ग्रामीणों ने दिग्ठान पुलिस चौकी का घेराव कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने अन्य आरोपितों के नाम जोड़ने का आश्वासन दिया है।

धार जिले में इससे पहले भी सुरेश गोयल, शेखर गोयल और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ रंगदारी वसूली, गुंडा एक्ट और जिला बदर जैसी गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। घटना के विरोध में स्थानीय समाजजन और संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने कठोर कार्रवाई नहीं की तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

इसी बीच खिलचीपुर थाना क्षेत्र के भादाहेड़ी गांव में भी बाबा डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात लोगों द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस बल मौके पर पहुंचकर प्रतिमा को ठीक करवाया। आरोपियों की तलाश जारी है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com