CG Crime News-भाई-बहन का रिश्ता शर्मसार, दो ममेरे भाइयों ने नेत्रहीन बहन से किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

CG Crime News/छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने वाली एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहाँ दो ममेरे भाइयों ने अपनी नेत्रहीन बहन के साथ दुष्कर्म किया।

इस घिनौनी वारदात का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता के गर्भवती होने का पता चला।

पीड़िता जब गर्भवती हुई, तो उसके परिजनों को इस बात का पता चला। उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मेडिकल जांच में यह पुष्टि हुई कि नाबालिग पीड़िता गर्भवती है। इसके बाद पीड़िता ने अपने बयान में अपने दो ममेरे भाइयों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया

घटना की जानकारी मिलते ही दोनों आरोपी भाई पिछले दो महीने से फरार चल रहे हैं। पीड़िता के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है।

पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है और आरोपियों के परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि उनका पता लगाया जा सके।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close