CG News – पूर्व सरपंच की बहू का शव बिस्तर पर मिला, गला दबाकर हत्या की आशंका; नशे में धुत पति हिरासत में

गांधीनगर पुलिस को शनिवार रात करीब 8 बजे डिगमा के पूर्व सरपंच सुमित्रा देवी की बहू शीला सोन्हा (30) का शव मिलने की सूचना मिली।पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो शीला सोन्हा का शव बिस्तर में पड़ा मिला। उसके गले में दबाने और खरोंच के निशान थे। घर में पति उमाशंकर सोन्हा (32) नशे की हालत में पड़ा मिला।

CG News/छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के डिगमा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला का शव उसके घर में बिस्तर पर पड़ा मिला। शुरुआती जांच में यह गला दबाकर हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।

महिला की मौत शनिवार दोपहर को हो गई थी, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना करीब 8 घंटे बाद मिली। पुलिस ने मृतका के पति उमाशंकर सोन्हा को हिरासत में ले लिया है। यह मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

गांधीनगर पुलिस को शनिवार रात करीब 8 बजे डिगमा के पूर्व सरपंच सुमित्रा देवी की बहू शीला सोन्हा (30) का शव मिलने की सूचना मिली।पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो शीला सोन्हा का शव बिस्तर में पड़ा मिला। उसके गले में दबाने और खरोंच के निशान थे। घर में पति उमाशंकर सोन्हा (32) नशे की हालत में पड़ा मिला।

रविवार सुबह फोरेंसिक एक्सपर्ट ब्रिजेश नागवंशी ने मौके पर जांच की। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक दृष्टया यह गला दबाकर हत्या का मामला है। मृतका के चेहरे पर नाखून के निशान भी मिले हैं, जो संभवतः संघर्ष के दौरान आए हैं। फांसी लगाने का कोई निशान नहीं मिला

शीला सोन्हा अपने पति उमाशंकर सोन्हा और दो बच्चों के साथ अलग रहती थी। उनकी शादी 2015 में हुई थी। इस घटना का पता तब चला जब:रात करीब 7.30 बजे शीला सोन्हा के बच्चे खाना मांगने दादी (पूर्व सरपंच सुमित्रा देवी) के पास पहुंचे।दादी ने जब बच्चों से पूछा कि क्या मां ने खाना नहीं बनाया, तो बच्चों ने बताया कि “वह बिस्तर से नहीं उठ रही है।” सुमित्रा देवी जब बेटे के घर गईं, तो उन्होंने शीला सोन्हा को मृत पाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि जिस समय शीला सोन्हा की संदिग्ध मौत हुई, परिवार के बाकी सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे।

पुलिस ने घटनास्थल पर नशे की हालत में मिले पति उमाशंकर सोन्हा को तुरंत हिरासत में ले लिया।प्रारंभिक पूछताछ में उसने कहा कि शीला सोन्हा की मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी उसे नहीं है।पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लिया है और परिजनों तथा पति से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट होने के बाद ही जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com