CG विधानसभा में विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव, 17 जुलाई को सरकार की होगी अग्निपरीक्षा; मानसून सत्र के अंतिम दिन होगी चर्चा

रायपुर, 14 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। विपक्ष ने राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव पेश होते ही सदन में हलचल बढ़ गई।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अविश्वास प्रस्ताव पर निर्णय देते हुए कहा कि सत्र के अंतिम दिन 17 जुलाई को इस पर विस्तृत चर्चा कराई जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विपक्ष सरकार के कामकाज और नीतियों पर सवाल उठाएगा, जबकि सरकार अपने पक्ष में जवाब देगी।

मानसून सत्र के दौरान पहले ही कई अहम मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल चुकी है। ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली चर्चा को सत्र का सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें 17 जुलाई पर टिकी हैं, जब सदन में सरकार और विपक्ष आमने-सामने होंगे।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com