CG Weather Today – छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आज 28 जिलों में येलो अलर्ट! जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा हाल
येलो अलर्ट वाले जिलों में राजधानी रायपुर, धमतरी, बिलासपुर, महासमुंद, कांकेर, बस्तर, कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, अंबिकापुर और बलौदाबाजार शामिल हैं। इन इलाकों के लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।

CG Weather Today -रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी बारिश तो कभी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।
CG Weather Today -इसी बीच, मौसम विभाग (IMD) ने आज, रविवार को राज्य के 28 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।
किन जिलों में है येलो अलर्ट?CG Weather Today
येलो अलर्ट वाले जिलों में राजधानी रायपुर, धमतरी, बिलासपुर, महासमुंद, कांकेर, बस्तर, कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, अंबिकापुर और बलौदाबाजार शामिल हैं। इन इलाकों के लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।
हालांकि, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, बेमेतरा और राजनांदगांव जैसे 5 जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।
अगले तीन दिनों तक जारी रहेगी बारिश/CG Weather Today
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है, जिसमें बीजापुर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक भी इसी तरह हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
अब तक हुई बारिश का हाल
इस साल 1 जून से 13 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में 1051.1 मिलीमीटर बारिश का अनुमान था, लेकिन 1024.7 मिलीमीटर बारिश ही हुई है, जो अनुमान से 3% कम है।
बलरामपुर में सामान्य से 51% ज्यादा, यानी 1367.4 मिमी बारिश हुई है।
वहीं, बेमेतरा में सामान्य से 50% कम, यानी 482.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
कल, 14 सितंबर को रायपुर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।CG Weather Today











