CG Weather Update: मौसम बदला, तापमान गिरा; आज बारिश और वज्रपात का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम के बदले मिजाज से भीषण गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और आज कई इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने (वज्रपात) की आशंका जताई गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। अगले 3 से 4 दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं 5 अप्रैल को कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

अगले तीन दिनों में तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट होने के आसार हैं, इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

मौसम का हाल

बीते दिन प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

सबसे अधिक तापमान जगदलपुर में 36.9°C
सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 19.2°C
पौड़ी उपरोरा में 1 सेमी बारिश रिकॉर्ड हुई

क्यों बदला मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, गंगा के पश्चिमी बंगाल से लेकर तेलंगाना तक छत्तीसगढ़ से गुजरते हुए एक निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय है, जो समुद्र तल से लगभग 0.9 किमी ऊपर स्थित है। इसी सिस्टम के कारण प्रदेश में मौसम में बदलाव आया है।

आज कैसा रहेगा मौसम

आज प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं . अगले दो दिनों तक भी हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

रायपुर का मौसम

रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा।

गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
अधिकतम तापमान: करीब 37°C
न्यूनतम तापमान: करीब 25°C

आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में मौसम सुहाना रहेगा, लेकिन बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com