Chhattisgarh Weather: फिर शुरू होगा बारिश का दौर! 17 जिलों में अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा हाल

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ के लोगों को फिलहाल बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में अति से भारी बारिश हो सकती है।
आज, सोमवार को भी, राज्य के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
आज इन जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, आज रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद और कबीरधाम सहित 17 जिलों में तेज गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान, कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है, जिसके लिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मानसून की स्थिति
छत्तीसगढ़ में मानसून का कोटा अब तक 85% पूरा हो चुका है।
1 जून से 6 सितंबर तक राज्य में 999.5 मिलीमीटर बारिश होनी थी, लेकिन 981.3 मिलीमीटर बारिश ही हुई है, जो अनुमान से 2% कम है।अब तक बलरामपुर में सबसे ज्यादा 1330.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि बेमेतरा में सबसे कम 465 मिलीमीटर बारिश हुई है।











