मुख्यमंत्री सुरक्षा की कमान अब जयंत वैष्णव के हाथ, DGP ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक और महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार जयंत वैष्णव को मुख्यमंत्री सुरक्षा (CM Security) का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति हरीश राठौर के कोरिया जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थापना के बाद की गई है। उनके स्थान पर अब जयंत वैष्णव मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com