चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने PM मोदी से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य वांग यी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. वांग यी नई दिल्ली में आयोजित 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में शामिल होने के लिए भारत आए हुए हैं. वांग ने कहा कि चीन और भारत, जो दो सबसे बड़े विकासशील देश और ‘ग्लोबल साउथ’ के अहम सदस्य हैं, उन्हें ‘ग्लोबल साउथ’ देशों के बीच एकजुटता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में एक मिसाल कायम करने वाली भूमिका निभानी चाहिए.
‘भारत के साथ मिलकर काम करेगा चीन’
उन्होंने कहा कि चीन, BRICS के रोटेटिंग चेयर यानी बारी-बारी से अध्यक्ष बनने वाले देश के तौर पर भारत की जिम्मेदारियों को पूरा करने में उसका समर्थन जारी रखेगा और BRICS सहयोग में ठोस प्रगति को बढ़ावा देने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करेगा.
चीनी विदेश मंत्री ने कहा कि चीन, दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी अहम सहमति को लागू करने, लगातार भरोसा बढ़ाने, संवेदनशील मुद्दों को सही ढंग से संभालने, आपसी फायदे वाले सहयोग को गहरा करने, चीन-भारत संबंधों की सकारात्मक गति को बनाए रखने और संयुक्त रूप से अपने-अपने आधुनिकीकरण की प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने को तैयार है. यह दोनों देशों के लोगों के बुनियादी हितों को पूरी तरह से पूरा करता है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आम उम्मीदों के अनुरूप है.
इससे पहले सोमवार को भारत NSA अजीत डोभाल ने और चीनी विदेश मंत्री वांग यी की मुलाकात हुई. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि एनएसए डोभाल ने इस बात पर जोर दिया कि स्थिर और रचनात्मक द्विपक्षीय संबंध दोनों पक्षों के बीच भरोसा बढ़ाने और आपसी समझ को मजबूत बनाने में योगदान देंगे. उन्होंने कहा, ‘डोभाल ने एक-दूसरे के मुख्य चिंता वाले अहम मुद्दों के प्रति लगातार संवेदनशीलता दिखाने की अहमियत पर भी जोर दिया.’











