CJP ने आंदोलन वापस लिया… नड्डा के साथ PC में कहा- जंतर-मंतर से घर लौटें प्रदर्शनकारी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संविधान क्लब में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ जितेंद्र सिंह के साथ कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास और आशुतोष रांका की बातचीत हुई. इस दौरान संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर धरना समाप्त करने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि उनकी मांगें मान ली गयी हैं. वह जंतर-मंतर में धरना देने वालों से अनुरोध करते हैं कि वे शांतिपूर्ण धरना स्थल से वापस चले जाएं.
सौरव दास ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. हमारी पहली मांग मान ली गयी है. दूसरी मांग थी कि सारे एफआईआर, जहां भी दायर की गयी है. यह दूसरी मांग थी, सरकार ने मान लिया है.
उन्होंने कहा कि जो एफआईआर फाइल हुए हैं. वे सारे एफआईआर की कॉपी शीघ्र ही हमारे साथ शेयर करेंगे. तीन या चार दिन के अंदर कॉपी मिल जाएंगे. वापसी भी मिल जाएंगे.
प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नहीं लिया जाएगा कोई एक्शन
उन्होंने कहा कि हम लोगों ने सहमति जताई है कि किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ या सीजेपी के आयोजक के खिलाफ एक्शन नहीं लिया जाएगा. यह लिखित गारंटी दी गयी है. सरकार ने मंगलवार को लिखित देने की बात कही है. इसके अतिरिक्त हमने पांच सूत्री मांगें रखी थी. चार हफ्ते में फिर से मिलेंगे और विस्तृत रिफॉर्म पर बात करेंगे. यदि गारंटी देती है. तो हम वापस लेना चाहते हैं.
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि यह तीसरी मुलाकात है. आज लिखित मसौदा लेकर आए थे. आंदोलन के केस के बारे में चार मांग लेकर आए थे. विस्तृत में चर्चा होने के बाद यह सहमति हुई है कि कोई केस नहीं होगा तथा नियम के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी सहमति से माना भी है.











