उत्तर प्रदेश: छट्ठी समारोह में भोजन के बाद 40 लोगों की हालत बिगड़ी… गांव में मचा हड़कंप, इलाज में जुटे चिकित्सक

फतेहपुर-बाराबंकी: नगर पंचायत बेलहरा क्षेत्र में मांगलिक कार्यक्रम उस वक्त मातम में बदल गया. जब कार्यक्रम में भोजन करने के बाद 40 लोग अचानक बीमार हो गए. मामले की जानकारी मिलते ही सीएचसी प्रभारी अवनीश चौधरी ने गांव पहुंचकर तत्काल मेडिकल कैंप लगाया. जिनकी हालत बिगड़ी थी उनका उपचार डॉक्टरों की टीम द्वारा युद्ध स्तर पर किया जा रहा है.

मालूम हो नगर पंचायत बेलहरा क्षेत्र के वार्ड कछुवाहन पुरवा में गुरुवार शाम शिवराज सिंह ने अपने पुत्र की छठठी के अवसर पर प्रीतिभोज का आयोजन किया था. जिसमें परिवार के बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने भोजन किया था. जिन लोगों ने भोजन किया था उनमें से कुछ लोगों को कार्यक्रम की रात में ही उल्टी दस्त शुरू हो गए. सुबह होते होते मरीजों का आंकड़ा 40 के पास पहुंच गया.

जिनमें शिवराज सिंह, त्रिलोकी सिंह, विचित्रा सिंह, सिमरन सिंह, मीरा सिंह, राघवेंद्र सिंह, सोहन सिंह, मोहन सिंह, राकेश सिंह, रमेश सिंह, तेज सिंह सहित करीब 40 लोग बीमार पड़ गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएचसी प्रभारी अवनीश चौधरी ने मेडिकल टीम के साथ तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके का दौरा किया.

इस संबंध में सीएससी प्रभारी ने बताया, करीब 24 लोगों का इलाज गांव में लगाए गए स्वास्थ शिविर में किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाई हुई हैं। फिलहाल सभी का इलाज किया जा रहा है गंभीर रूप से बीमार मरीजों की हालत अब खतरे से बाहर है और सभी की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close