अंजोर विजन 2047 की चर्चा से भागी कांग्रेस, छत्तीसगढ़ के भविष्य से किया किनारा- केदार कश्यप

रायपुर: रविवार 14 दिसंबर 2025 से छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हुई. पहले दिन सदन में अंजोर विजन 2047 पर चर्चा हुई. विजन 2047 की चर्चा का कांग्रेस ने बहिष्कार किया था. इस पर सत्ता पक्ष की तरफ से कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला गया. प्रदेश के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस के इस कदम की तीखी आलोचना की है.

विजन 2047 पर कांग्रेस की मानसिकता हुई उजागर

केदार कश्यप ने कांग्रेस के बहिष्कार को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे छत्तीसगढ़ के विकास विरोधी सोच का प्रमाण करार दिया. उन्होंने कहा कि सत्र के पहले दिन ही बहिष्कार कर कांग्रेस ने यह साफ कर दिया है कि उसे छत्तीसगढ़ के भविष्य से कोई सरोकार नहीं है. अंजोर विजन–2047 जैसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा से दूरी बनाना बताता है कि कांग्रेस के पास न प्रदेश के लिए कोई दृष्टि है और न ही विकास को लेकर कोई ठोस सोच है.

बहिष्कार करना कांग्रेस की पुरानी आदत

केदार कश्यप ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर राष्ट्रीय और ऐतिहासिक अवसर पर चर्चा से भागती रही है. सेंट्रल विस्टा, राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा जैसे ऐतिहासिक कार्यक्रमों का बहिष्कार इसका उदाहरण है. अब भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ के 2047 तक विकास की रूपरेखा पर हो रही चर्चा से भी कांग्रेस ने दूरी बना ली.

विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प पर हुई चर्चा

वन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत–2047’ के विजन के अनुरूप मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार ‘विकसित छत्तीसगढ़–2047’ की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है. ऐसे में विपक्ष की सहभागिता आवश्यक थी, लेकिन कांग्रेस छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य के रूप में देखना ही नहीं चाहती.

कांग्रेस पर केदार कश्यप का हमला

केदार कश्यप ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति सिर्फ नकारात्मकता तक सीमित है. किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर कांग्रेस की कोई स्पष्ट नीति नहीं है. यही वजह है कि कांग्रेस ने सत्र की पहली ही कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया.

केदार कश्यप ने एसआईआर पर कांग्रेस को घेरा

केदार कश्यप ने एसआईआर के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने पूरे सत्ता-काल में लगे वोट चोरी के आरोपों को आज तक किसी भी मंच पर असत्य साबित नहीं कर पाई है.

वन मंत्री ने कहा कि जब देश और प्रदेश की जनता भाजपा के पक्ष में खड़ी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन-आशीर्वाद मिल रहा है, तब कांग्रेस बौखलाहट में विषवमन कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस घुसपैठियों और अलगाववादियों के पक्ष में खड़े

close