कोंडागांव में CRPF ने मनाया ‘वंदे मातरम्’ महोत्सव, नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि

कोंडागांव के पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में 188 बटालियन केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा “वंदे मातरम् महोत्सव” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार 19 से 26 जनवरी 2026 तक मनाए जा रहे गणतंत्र दिवस समारोह का हिस्सा था। महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, त्याग, एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना था।

कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट भवेश चौधरी के मार्गदर्शन में “वंदे मातरम्” राष्ट्रीय गीत का समूह गान किया गया, जिसमें विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं और 188 बटालियन के अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सहायक कमांडेंट ओ.पी. विष्णोई ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर गीत के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि इसे बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने 1876 में रचा और 1882 में उपन्यास आनंदमठ में शामिल किया गया।

इसी कड़ी में भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ कोंडागांव के मार्गदर्शन में शालाओं में बसंत उत्सव और पराक्रम दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए। शासकीय प्राथमिक शाला मुरारीपारा बड़ेबेंदरी में कब-बुलबुल टीम ने विद्या की देवी सरस्वती माता की पूजा-अर्चना के साथ बसंत उत्सव मनाया।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पराक्रम दिवस का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और छात्रों ने नेताजी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। एडवांस कब मास्टर पवन कुमार साहू ने नेताजी के जीवन, उनके साहस, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा के योगदान पर प्रकाश डाला।

पराक्रम दिवस उनके निर्भीक नेतृत्व और स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय योगदान को याद करने का अवसर है, जो देशवासियों में आत्मबल और स्वाभिमान की भावना जागृत करता है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com