दीपिका पादुकोण ने मुंबई की ख़राब हवा पर जताई चिंता कहा – ये शहर घुट रहा है

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हमेशा से ही अपने लाइफ और काम को लेकर हेडलाइंस पर नज़र आती है। ए दिन उनकी फिल्मों और काम को लेकर कई खबरें हमें मिलती रहती है पर इस बार यह सब उनकी चर्चा का कारण नहीं है पर एक सोशल मीडिया पोस्ट है। दीपिका ने अपने पोस्ट पर मुंबई की ख़राब वायु गुणवत्ता को लेकर चिंता बताई है और बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) से उन्होंने अपील भी की है कि इस पर कोई एक्शन लिया जाये।

गुरुवार को दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें आधी से ज्यादा इलाकों में प्रदूषण देखा जा सकता है। इस समस्या को दीपिका ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “ये शहर और यहां रहने वाले घुट रहे हैं। ये कैसे ठीक है।” उन्होंने बीएमसी को भी अपने पोस्ट में मेंशन किया है। एक्ट्रेस सैयामी खेर और ऋचा चड्ढा ने भी इस मामले को लेकर पहले चिंता जाहिर किया था।

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं और उनका सोशल मीडिया पर काफी प्रभाव है। उनके इस पोस्ट के कारण भी अभी उनकी काफी चर्चा हो रही है। 2007 में ‘ओम शांति ओम’ से डेब्यू करने के बाद, उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई कमाल की फिल्मों में काम कर टॉप एक्ट्रेस बन गईं।

दीपिका पादुकोण की अगली आने वाली फिल्में

दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्मों में एटली की अनटाइटल्ड फिल्म है, जिसमें अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं। माना जा रहा है कि अल्लू अर्जुन के बर्थडे 8 अप्रैल पर इस फिल्म का नाम ऐलान हो सकता है। इसके अलावा, दीपिका शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ में नजर आएंगी, जो 24 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close