दिल्ली सरकार ने जारी की बेसिक टैक्स असाइनमेंट की अंतिम किस्त, MCD को मिली 500 करोड़ की अतिरिक्त सहायता

दिल्ली सरकार ने स्थानीय निकायों (MCD, NDMC, DCB) को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बेसिक टैक्स असाइनमेंट (BTA) की तीसरी और अंतिम किस्त के रूप में कुल ₹68,722.47 लाख की राशि जारी करने की मंजूरी दी है। इस राशि में से ₹67,312.72 लाख नगर निगम दिल्ली (MCD) को, ₹573.39 लाख दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड (DCB) को और ₹836.36 लाख नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) को आवंटित किए गए हैं।

शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने कहा कि यह राशि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार केवल जनहित, आवश्यक नागरिक सेवाओं और विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि धन के उपयोग में पूरी पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और सावधानी बरती जाएगी।

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार स्थानीय निकायों को आर्थिक रूप से सक्षम और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। BTA की इस अंतिम किस्त से नगर निगम, DCB और NDMC को स्वच्छता, आधारभूत ढांचे, नागरिक सुविधाओं और आवश्यक सार्वजनिक सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

इसके अतिरिक्त दिल्ली सरकार ने MCD को स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूत करने के लिए ₹500 करोड़ की एकमुश्त वित्तीय सहायता भी प्रदान की है। इसके साथ ही, अगले वर्षों में MCD को नियमित वार्षिक सहायता के रूप में ₹300 करोड़ की राशि दी जाएगी। यह राशि कचरा प्रबंधन, स्वच्छता सेवाओं के संचालन, लंबित बकाया भुगतान, ठेकेदारविहीन क्षेत्रों से कचरा उठाने और सड़क मरम्मत कार्यों में इस्तेमाल की जाएगी।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह धन केवल स्वीकृत उद्देश्यों के लिए ही उपयोग किया जाएगा और इसकी कड़ी निगरानी की जाएगी। दिल्ली सरकार का उद्देश्य स्थानीय निकायों को समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेह वित्तीय सहायता प्रदान कर बेहतर नागरिक सेवाएं हर नागरिक तक पहुंचाना है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com