स्कूल में शराब पीकर आनेवाले दो सहायक शिक्षक पर डीईओ ने लिया एक्शन

बिलासपुर के मस्तूरी विकासखंड के प्राथमिक स्कूलों में दो सहायक शिक्षकों को स्कूल में शराब पि कर आने के कारण जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा निलंबित कर दिया गया है। यह निर्णय दोनों मामलों के स्थानीय शिकायत जांच और स्पष्टीकरण करने के बात लिया गया है।

पहला मामला ग्राम पंचायत जुनवानी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला का बताया जा रहा है। 6 मार्च को निरीक्षण केलिए जब ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि स्कूल पहुंचे तब उन्हें सहायक शिक्षक संदीप रात्रे को शराब के नशे में पाया। स्कूल के प्रधान पाठक ने यह भी बताया है की संदीप रात्रे कई बार स्कूल में अपने मन से नहीं आते थे जिस कारण विद्यालय के छात्रों की पढ़ाई में प्रभाव पड़ता है।

ग्रामीणों ने मामले को नज़र में रख कर जनप्रतिनिधियों और स्कूल स्टाफ ने मिलकर इसकी एक रिपोर्ट बना कर विकासखंड शिक्षा अधिकारी मस्तूरी को भेजी और बीईओ की जांच में भी रिपोर्ट्स सही मिली। शिक्षक संदीप रात्रे को इन सब रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से निकलने का आदेश दिया।

मस्तूरी ब्लॉक के पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला कुकुर्दीकला में एक और ऐसा मामला सामने आया है। यहाँ भी शराब के नशे में शिक्षक उत्तम कुमार कंवर के स्कूल जाना की शिकायत किया है। इसकी जानकारी मिलने पर बीईओ ने शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा जिसके जवाब में शिक्षक उत्तम कुमार कंवर ने अपनी गलती मान ली। इसके बाद बीईओ द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें भी निलंबित कर दिया। हैरानी की तो ये बात है की इससे पहले भी 14 से अधिक शिक्षकों को इसी कारण निलंबित किया जा चुका है पर इसके बावजूद कोई भी सुधर नहीं दिखाई दे रहा है।

close