धमतरी: तकनीकी सहायक पर अभद्रता का आरोप, शिक्षको का अल्टीमेटम—’कार्रवाई करो या घेराव झेलो’ जाने क्या है पूरा मामला

धमतरी : धमतरी जिले के जनपद पंचायत कुरूद में पदस्थ एक कर्मचारी पर बदतमीजी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.शासकीय प्राथमिक शाला उमरदा में निरीक्षण के नाम पर पहुँची तकनीकी सहायक  पर स्कूल के शिक्षकों और मासूम बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज करने का गंभीर आरोप लगा है.जिसके विरोध में शिक्षक संगठन ने जनपद सीईओ को ज्ञापन सौंप कार्रवाई करने की मांग की है.
​छग टीचर्स एसोसिएशन ब्लाक कुरुद ने जनपद सीईओ सेन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि 11 फरवरी की दोपहर लगभग 1:15 बजे  स्कूल में लंच ब्रेक चल रहा था.तकनीकी सहायक नगमा फातिमा स्कूल पहुँचीं और बच्चों के बाहर होने पर भड़क गईं.उन्होंने शिक्षकों पर चिल्लाते हुए कहा, “बच्चों को बिठाकर नहीं रख सकते, तमीज नहीं है क्या?” जब प्रधान पाठक ने शालीनता से जवाब दिया कि अभी भोजन अवकाश (लंच) चल रहा है, तो तकनीकी सहायक अपना आपा खो बैठीं.उन्होंने  बच्चों के सामने ही गालियाँ देनी शुरू कर दीं। बीच-बचाव करने आए अन्य शिक्षकों को भी अपमानित किया गया.
उन्होंने कहा कि अगर 48 घंटे के भीतर तकनीकी सहायक पर ठोस कार्यवाही नहीं हुई, तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा और जनपद पंचायत का घेराव किया जाएगा.शिकायतकर्ता मे दिनेश साहू अध्यक्ष छ ग टीचर्स एसोसिएशन, ब्लाक सचिव अशोक साहू, लोमश साहू, एन आर बघेल, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद सिन्हा, पूर्णानंद यादव तुकेश्वर गहिरवारे, श्रीमती  पद्मिनी सिन्हा, पवन साहू खिलेश्वर साहू, टेकराम कंवर, प्रवीण देशलहरे, पूनम साहू शामिल थे.
तकनीकी सहायक का पक्ष:
वहीं दूसरी ओर तकनीकी सहायक नगमा फातिमा ने बताया कि वे अपने शासकीय कर्तव्य के पालन हेतु स्कूल परिसर पहुँची थीं.उन्होंने किसी भी शिक्षक या बच्चे के साथ अभद्र भाषा या गाली-गलौज का प्रयोग नहीं किया है.बल्कि वहां के शिक्षक मुझे वहां कदम रखने से मना करते हुए मुझे और मेरे सीईओ के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किये है.शिक्षकों ने अपनी कमियों को छिपाने के लिए उन पर झूठे आरोप मढ़ दिए हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आ सके.
जांच के बाद कार्रवाई होगी: 
छग टीचर्स एसोसिएशन कुरुद के द्वारा मेरे कार्यालय के एक तकनीकी सहायक पर अभद्रता करने की शिकायत की है.जिस पर जांच कर आगे जो भी दोषी पाया जायेगा कार्रवाई करेंगे.
अमित सेन , सीईओ जनपद पंचायत कुरुद

close