Dhurandhar 2 ने रिलीज के साथ बनाया रिकॉर्ड, Pushpa 2 को एडवांस बुकिंग में पछाड़ा

Ranveer Singh की फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और एडवांस बुकिंग में इसने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, धुरंधर 2 ने एक घंटे में ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर करीब 1.09 लाख टिकट बेचकर नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के नाम था, जिसने एक घंटे में लगभग 1.07 लाख टिकट्स बेचे थे।

फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल में नजर आ रहे हैं और उनके स्पाई एजेंट वाले किरदार की काफी सराहना हो रही है। शुरुआती प्रतिक्रियाओं में अन्य कलाकारों के अभिनय को भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

फिल्म की ओपनिंग को लेकर भी बड़े अनुमान लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि धुरंधर 2 पहले दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने वाली बॉलीवुड की पहली फिल्म बन सकती है।

रिलीज के साथ ही फिल्म ने जिस तरह का माहौल बनाया है, उसे देखते हुए आने वाले दिनों में इसके और बड़े रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com