भोपाल में जर्जर सरकारी क्वार्टर ढहा, मानसिक रूप से बीमार युवक मलबे में दबा

भोपाल  : भोपाल के टीटी नगर इलाके में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। जहां शहर में सुबह से हो रही बारिश के बाद नमी आने से पुराने एमएलए क्वार्टर्स में स्थित एक जर्जर सरकारी क्वार्टर अचानक ढह गया। इस हादसे में एक मानसिक रूप से बीमार युवक अमित मलबे के नीचे दब गया। घटना की सूचना मिलते ही टीटी नगर थाना पुलिस और एसडीएम अर्चना शर्मा तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया गया।

पुलिस और बचाव दल ने तेजी से मलबा हटाया और घायल अवस्था में अमित को बाहर निकाला। उसे तुरंत अस्पताल रेफर कर दिया गया है। युवक की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अमित के पिता को पहले इसी इलाके में एक मकान आवंटित था और तभी से अमित यहीं रहता है। लोगों ने बताया कि बारिश से बचने के लिए अमित इस खंडहर हो चुके क्वार्टर में छिपने गया था, तभी वह ढह गया और वह उसमें दब गया।

इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति भारी रोष है। उनका कहना है कि इन क्वार्टर्स की हालत लंबे समय से खंडहर जैसी थी। इसके बावजूद प्रशासन ने सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाए। लोगों ने लापरवाही के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com