उत्तर प्रदेश: अमेठी में घरेलू विवाद बना मौत की वजह, पति ने पत्नी को मार डाला

उत्तर प्रदेश: अमेठी में एसपी सरवणन टी के निर्देश पर चलाये जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह ने गौरीगंज में एक दिन पहले हुई विवाहिता की हत्या का राज खोल दिया. पुराने मनमुटाव के चलते पति मंशाराम ने ही अपनी पत्नी रेखा की धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा था और मौके से फरार हो गया था. आरोपी ने पत्नी के मोबाइल फोन को भी जला दिया. पुलिस ने हत्यारोपी पति की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और आलाकत्ल को बरामद कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है.
दरअसल ये पूरा मामला गौरीगंज कोतवली क्षेत्र के डिंगुरपुर गांव का है जहाँ होली के दिन मायके आई 26 वर्षीय रेखा पत्नी मंशाराम की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।उसका शव घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर गेंहू के खेत मे मिला. घटना के बाद पिता सोमई की तहरीर पर गौरीगंज थाने में अज्ञाक्त हत्यारे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया.
घटना के खुलासे के लिए चार टीमो का गठन किया गया।एसपी सरवणन टी के मुताबिक देर रात पति मंशाराम अपनी ससुराल पहुँचा और अपनी पत्नी को फोन कर घर के बाहर बुलाया और धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने के बाद मोटरसाइकिल से मौके से भाग गया. भागने के दौरान आपरेशन चक्रव्यूह के तहत उसका पुलिस ने चालान कर दिया।पुलिस का यही चालान पुलिस के लिए ब्रेक थ्रू साबित हुआ.
पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि उसका उसकी पत्नी से मनमुटाव चल रहा था इसी कारण उसने अपनी पत्नी की हत्या की. हत्या के प्रयुक्त आलाकत्ल को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.
हत्यारे पति के चेहरे पर नही था शिकन
पत्नी की हत्या के बाद हत्यारा पति अपने ससुर और साले के साथ तहरीर देने गौरीगंज कोतवाली पहुँचा था इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उसे चेहरे पर कोई शिकन नही और उसका कहना था का उसका उसकी पत्नी के साथ कोई विवाद नही चल रहा था. घटना के दिन वो कूड़ेभार ईंट भट्ठे पर था जहां वो का करता था. सुबह साले द्वारा उसको फोन कर घर बुलाया गया जिसके बाद उसको घटना की जानकारी हुई.
इस दौरान आरोपी पति ने पूरी घटना को उसके मायके पक्ष पर ही थोपने की कोशिश की कहा कि कोई विवाद था तो उनके परिवार में था उसमें मेरी पत्नी की हत्या क्यों कि गई.