‘डोनेट ब्लड, सेव लाइव्स’ अभियान: रोटरी क्लबों का बड़ा आयोजन, रक्तदान के साथ फ्री हेल्थ चेकअप

रायपुर। मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व को समर्पित एक बड़े जनहित अभियान के तहत 5 जुलाई को राजधानी रायपुर में मेगा रक्तदान महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन, रोटरी क्लब ऑफ कॉस्मो दिवास, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर इन्फिनिटी एवं इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना है।

सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा रक्तदान शिविर

यह मेगा रक्तदान शिविर शंकर नगर स्थित विमतारा हॉल में सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में DKMS Foundation India, ICAI (Raipur Branch) और आशीर्वाद ब्लड सेंटर का विशेष सहयोग रहेगा। वहीं NEWS 24 और लल्लूराम डॉट कॉम इस अभियान के मीडिया पार्टनर के रूप में लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने का कार्य करेंगे।

500 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह का लक्ष्य

आयोजकों ने बताया कि इस महाअभियान के तहत 500 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है। एकत्रित रक्त का उपयोग विभिन्न अस्पतालों में उपचाररत जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए किया जाएगा। उनका कहना है कि रक्त की कमी के कारण कई मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में यह अभियान समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।

युवाओं और सामाजिक संगठनों से की अपील

आयोजन समिति ने शहरवासियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और विभिन्न समूहों से बड़ी संख्या में भागीदारी की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि रक्तदान न केवल किसी व्यक्ति की जान बचा सकता है, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।

फ्री हेल्थ चेकअप की भी होगी सुविधा

रक्तदान शिविर के दौरान प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था भी की जाएगी। इससे रक्तदाताओं को अपने स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारियां प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com