गोंदिया में डबल सनसनी: सूर्याटोला में महिला की गला रेतकर हत्या, देवरी के जंगल में लापता छात्र का शव मिला

गोंदिया शहर से सटे सूर्याटोला रेलवे चौकी के आगे एक अज्ञात महिला की धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर देने की घटना सोमवार को सुबह सामने आई है। इस घटना से परिसर में हडकंप मच गया और नागरिकों में डर का माहौल व्याप्त हो गया है। खून से लथपथ शव दोनों रेलवे ट्रैक के बीच में मिला। – जानकारी के अनुसार, रामनगर थाने के तहत सूर्याटोला रेलवे चौकी के आगे दोनों रेलवे ट्रैक के बीच में एक अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव दिखाई दिया।

बताया जा रहा है कि उस अज्ञात महिला के गले पर धारदार हथियार से प्रहार कर उसकी हत्या की गई होगी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। अपराध की गंभीरता को देखते हुए सबूत इकट्ठा करने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने अपराध स्थल का सावधानीपूर्वक निरीक्षण किया है और कुछ महत्वपूर्ण नमूने और सबूत जब्त किए हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृत महिला और उसके निवासी की पहचान के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल गोंदिया पुलिस के सामने महिला की पहचान करना बड़ी चुनौती है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस महिला की हत्या किसने और किस वजह से की। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

जंगल में मिला युवक का शव
देवरी तहसील के मरामजोब (पुजारीटोला) के एक 18 वर्षीय युवक का शव जंगल परिसर में मिलने से हड़कंप मच गया। मृत युवक का नाम तुषार केवलचंद सोमुले बताया गया है, जानकारी के अनुसार, देवरी तहसील के मरामजोब निवासी तुषार केवलचंद सोमुले (18) रविवार शाम से लापता था। परिवार ने पूरी रात उसकी तलाश की। लेकिन उसका पता नहीं चला। सोमवार की सुबह जब कुछ ग्रामीण जंगल की ओर गये तो उन्हें तुषार का शव मिला। तुषार ने अभी 12वीं कक्षा पास की थी।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com