चक्रवात मोन्था के असर से छत्तीसगढ़ में आज होगी झमाझम बारिश, अगले 3 दिनों तक चलेंगी तेज हवाएं

रायपुर।आंध्रप्रदेश के तट में चक्रवात मोन्था के टकराने के बाद छत्तीसगढ़ में इसका असर देखने को मिल रहा है। मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत कई अन्य इलाकों में बारिश हुई है। बारिश होने के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में गिरावट के साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में ठंड भी बढ़ रही है। वहीं बढ़ती ठंड के बीच मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक राज्य में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी है। ‘

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मोन्था’ का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक राज्य में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने दक्षिण छत्तीसगढ़ के पांच जिलों- नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा के लिए अलर्ट जारी किया है। बस्तर में आसमान पर काले बादल छाने और तेज बारिश की संभावना।

आज इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट
इतना ही मौसम विभाग ने बताया कि, हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। अधिकतम 80 किमी की गति तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com