बीजापुर में सुरक्षाबल की प्रभावी कार्रवाई, 6 माओवादी स्मारक ध्वस्त

 बीजापुर। थाना मोदकपाल क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंगुड़ में शुक्रवार को थाना मोदकपाल एवं सीआरपीएफ बी/62 वाहिनी नुकनपाल की संयुक्त टीम के द्वारा अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा पूर्व से निर्मित 6 माओवादी स्मारकों को ध्वस्त किया गया।

अभियान के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं पुलिस–जन संवाद को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मौके पर चलित थाना भी लगाया गया।

इसमें ग्रामीणों की शिकायतें एवं समस्याओं को सुना गया। सायबर जागरूकता अभियान के तहत् ग्रामीणों को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में जानकारी प्रदान की गई तथा सतर्कता बरतने हेतु जागरूक किया गया।

इस अवसर पर ग्रामीणों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला तथा ग्रामीणों द्वारा देशभक्ति भाव से “भारत माता की जय” के नारों के साथ सुरक्षा बलों का उत्साहवर्धन किया गया। यह कार्यवाही क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं लोकतांत्रिक विश्वास की पुनर्स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

close