सुपौल में उत्पाद विभाग को मिली बड़ी सफलता, कार समेत भारी मात्रा में शराब व बीयर बरामद

सुपौल : उत्पाद एवं मद्य निषेध की टीम ने बुधवार की सुबह पिपरा थाना क्षेत्र के लिटियाही स्थित पेट्राेल पंप के समीप एक कार से काफी मात्रा में शराब व बीयर बरामद की है. हालांकि, कारोबारी फरार होने में सफल रहा. बरामद शराब 37 कार्टन है. इसके अलावा बीयर भी बरामद किया गया है.
इस बाबत उत्पाद अधीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि सुबह में हमलोगों को सूचना मिली कि पश्चिम बंगाल के रास्ते पूर्णिया व अररिया होते हुए शराब की खेप आने वाली है, जो मधेपुरा जाने वाली है. इसके बाद तीन-चार जगहों पर जदिया, सिमराही, पिपरा व सदर में अपनी टीम को लगाया गया.
इसी दौरान लिटियाही में हमारी गाड़ी को उक्त गाड़ी ने टक्कर मारी और पुल से जा टकराई. उसके बाद उसमें जो भी व्यक्ति थे वे फरार हो गए. फिर गाड़ी को जब्त किया गया और तलाशी ली गई तो उसमें काफी मात्रा में शराब रखी हुई थी. टीम के द्वारा पाया गया कि इंपेरियम ब्लू के 750 एमल वाली शराब 10 कार्टन, ब्लंडर प्राइड के 750 एमएल वाली शराब एक कार्टन, आफिसर च्वाइस की टेट्रा पैक वाली 180 एमएल वाली शराब 24 कार्टन, रायल स्टैग की 750 एमएल वाली शराब दो कार्टन, 160 बोतल बीयर यानि कुल 404.36 लीटर शराब व बीयर बरामद किया गया.
जप्त कार से उत्पाद विभाग की टीम ने दो नंबर बरामद किया है. कार के बाहर जो नंबर लगा हुआ था वह नंबर अररिया जिले का है. वहीं गाड़ी के अंदर से भी एक नंबर बरामद किया गया है, जो पश्चिम बंगाल का नंबर है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि नंबरों की तहकीकात की जा रही है. यह पता लगाया जाएगा कि गाड़ी किसके नाम से रजिस्टर्ड है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी.









