रीवा: दुकान पर कब्जे को लेकर पारिवारिक विवाद ने पकड़ा तूल, सगे भाइयों पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप

रीवा: बैजू धर्मशाला के पास दुकान के मालिकाना हक को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद अब हिंसक रूप ले चुका है. एक महिला और उसकी बेटियों ने अपने ही सौतेले बेटो पर दुकान पर कब्जा करने की नीयत से मारपीट, गाली-गलौज और गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प देखी जा सकती है.

पीड़ित महिला वर्षा वाधवानी, दुकान का मालिकाना हक उनके नाम पर है और उनके पास इससे संबंधित सभी कानूनी दस्तावेज खसरा और अन्य कागज मौजूद हैं. वर्षा वाधवानी और उनकी बेटियों का आरोप है कि उसके पति की पहली पत्नी के बेटे पिछले काफी समय से उन्हें परेशान कर रहे हैं.

पीड़ित महिला की बेटी ने मीडिया को बताया, “वे हमें दुकान में बैठने नहीं देते. जब हम दुकान पर जाते हैं, तो वे हमारे साथ मारपीट करते हैं और भद्दी गालियां देते हैं. हमारी जान को खतरा है.

इस मामले में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी शृंगेश राजपूत ने कहा  यह एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच दुकान के बंटवारे और कब्जे का पुराना विवाद है.

मारपीट का एक वीडियो सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है. दोनों पक्षों की बातें सुनी गई हैं. संपत्ति के सटीक रिकॉर्ड के लिए राजस्व विभाग को सूचित कर दिया गया है ताकि पैमाइश और कागजी स्पष्टता हो सके.

close