कैंसर-पीड़ित पत्नी को बाइक पर लिटाकर भटक रहा किसान…VIDEO:इलाज में खेत-जेवर, बैल बिक गए, 5-7 लाख का कर्ज, पति बोला-मेरी मदद कर दो सरकार

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक शख्स पिछले तीन साल से अपनी कैंसर पीड़ित पत्नी का इलाज कराने संघर्ष कर रहे हैं। एम्बुलेंस या चारपहिया वाहन के पैसे न होने के कारण वह पत्नी को बाइक पर पटिया लगाकर लिटाते और अस्पतालों के चक्कर लगाता हैं।

मामला ग्राम नगवाही का है। जानकारी के मुताबिक, समलू सिंह मरकाम (65) पिछले तीन साल से थायराइड कैंसर से पीड़ित पत्नी कपूरा मरकाम का इलाज कराने के लिए तीन सालों में हजारों किलोमीटर घूम चुके हैं। अब समलू अपील कर रहे है कि इलाज लायक पैसे दे दे।

घर का सब कुछ बेच दिया, फिर भी नहीं मिला पूरा इलाज

समलू सिंह अब तक दुर्ग, रायपुर और मुंबई तक इलाज के लिए जा चुके हैं। उन्होंने घर के जेवर, बर्तन और अनाज तक बेच दिए, रिश्तेदारों से उधार लेकर करीब 5–6 लाख रुपए खर्च कर दिए, लेकिन पत्नी का पूरा इलाज नहीं हो सका।

उपमुख्यमंत्री से मिली थोड़ी मदद

कुछ दिन पहले समलू सिंह उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के पास पहुंचे थे। उपमुख्यमंत्री ने 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी और पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वापस गांव लौटना पड़ा।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com